बस्ती; विद्युत व्यवस्था हुई धड़ाम,बाधा उत्पन्न कर रहे विद्युत कर्मियों पर एस्मा के तहत होगी कार्यवाही-जिलाधिकारी
(आनंदधर द्विवेदी)
बस्ती। जनपद में विद्युत कर्मियों की हड़ताल से पूरे जनपद में लाइट की कटौती को देखते हुए डीएम ने बाधा उत्पन्न करने वाले विद्युत कर्मचारियों के विरुद्ध एस्मा की कार्रवाई की बात निरक्षण के दौरान की है।
डीएम श्रीमती प्रियंका निरंजन ने गुरुवार की रात अमहट विद्युत उप केंद्र, मालवीय नगर विद्युत उप केंद्र तथा पुरानी बस्ती विद्युत उप केंद्र में विद्युत कटौती को देखते हुए निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया गया। डीएम वहां तैनात अधिकारियों कर्मचारियों से विद्युत आपूर्ति की स्थिति की जानकारी लिया।
डीएम ने निरीक्षण के दौरान आश्वासन दिया कि कर्मचारी अपना ड्यूटी सही ढंग से करेगा तो उसका प्रशासन पूर्ण रूप से सहयोग करेगा। वही यह भी कहा की किसी भी संविदा कर्मी को निष्ठा पूर्वक ड्यूटी करने पर हटाया नहीं जाएगा। इसके साथ ही बाधा उत्पन्न करने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध एस्मा की कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान उनके साथ डिप्टी कलेक्टर जीके झा भी उपस्थित रहे।

