सीएचसी कुदरहा मे नि:शुल्क मेगा मानसिक शिविर का हुआ आयोजन

सीएचसी कुदरहा मे नि:शुल्क मेगा मानसिक शिविर का हुआ आयोजन 

(ज्ञानचन्द द्विवेदी)

 कुदरहा। बनहरा स्थित सीएचसी कुदरहा मे नि:शुल्क मेगा मानसिक शिविर का आयोजन किया गया ।शिविर मे 365 मरीजो ने रजिस्ट्रेशन करवाकर चिकित्सको से परामर्श लिया ।इससे पहले ब्लाक प्रमुख अनिल दूबे ने फीता काट कर कैम्प का शुभारंभ किया ।


   बृहस्पतिवार को आयोजित मानसिक मेगा कैम्प मे 365 मरीजो का उपचार किया गया जिसमे 77 मरीजो को डाक्टर अनिल दूबे ने जाच पड़ताल किया ।उन्होने कहा कि मानसिक रोग भी अन्य बीमारियो की तरह है । इसका इलाज संभव है ।तनाव एकल परिवार तथा मन का उदास होना , नीद कम या अधिक आना ,किसी काम मे मन न लगना ,निराशा का भाव आना , आत्महत्या का विचार आना , रोने की इच्छा आदि मानसिक रोगो के लक्षण है ।ऐसे मे व्यक्ति के अन्दर आत्मविश्वास टूट जाता है और आत्म हत्या का विचार मन मे उत्पन्न होता है ।साइकिलिस्ट नीलम शुक्ला ने मरीजो की काउन्सिल करते हुए कहा कि मानसिक स्थित ठीक न होने पर झाड फूक या तन्त्रिक के चक्कर मे नही पडना चाहिए। ऐसी स्थित मे सबसे पहले चिकित्सक से संपर्क करने के साथ साथ दवा लेते रहना चाहिए। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ फैज वारिस ने कहा कि मानसिक बीमारी की समस्या आने पर सबसे पहले नज़दीकी सरकारी अस्पताल मे आकर इलाज करवाना चाहिए। सरकारी अस्पताल मे डाक्टर और दवाऐ उपलब्ध रहती है । किसी अप्रशिक्षित डाक्टर के यहा न जाये ।और इस कार्यक्रम के सहयोग मे पूरा अस्पताल परिवार भी था ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.