परिषदीय विद्यालय में धूमधाम से की गई बच्चों की विदाई

परिषदीय विद्यालय में धूमधाम से की गई बच्चों की विदाई



प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष चंद्रिका सिंह ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित परिषदीय विद्यालयों में परीक्षा संपन्न होने के बाद कक्षा 5 व कक्षा 8 के बच्चों को अगली कक्षा में पढ़ने के लिए अन्यत्र किसी विद्यालय में जान है इसके लिए बच्चों की विदाई की गई।

आज कप्तानगंज विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय करचोलिया में प्रधानाध्यापक वेद प्रकाश उपाध्याय ने विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन करते हुए कक्षा 5 के छात्रों की धूमधाम से विदाई की।

कार्यक्रम में पहुंचे प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष चंद्रिका सिंह ने छात्र छात्रों को आशीर्वचन देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस मौके पर विद्यालय के सहायक अध्यापक गिरजेश दुबे, शिक्षामित्र माया एवं अन्य परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों में मंगला मौर्य चंद्र मोहन यादव सहित अन्य अध्यापक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.