बन्द घरों मे चोरी करने वाले गैंग का हुआ खुलासा, तीन गिरफ्तार
7.60 लाख रुपये के चोरी के समान बरामद
बस्ती। पुलिस अधीक्षक बस्ती के निर्देशन में कोतवाली पुलिस टीम व स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर हुई चोरियो को अंजाम देने वाले 3 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए है। गिरफ्तार अभियुक्त साजिद हुसैन उर्फ सादिक उर्फ गोली पुत्र कलामुद्दीन निवासी कंचन टोला गाधीनगर थाना कोतवाली जनपद बस्ती, शहजाद उर्फ जादू पुत्र मोहम्मद सईद सा0 कचंन टोला थाना कोतवाली जनपद बस्ती तथा महमूद आलम उर्फ गुड्डू पुत्र हयातुल्लाह निवासी हनुमानगढ़ी के पास से बस्ती कोतवाली के तुरकहिया मुहल्ले में चोरी किये गये सामान व पैसे जिसकी अनुमानित कीमत 7 लाख 60 हजार बरामद हुआ ।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
01- साजिद हुसैन उर्फ सादिक उर्फ गोली पुत्र कलामुद्दीन निवासी कंचन टोला गाधीनगर थाना कोतवाली जनपद बस्ती
02- शहजाद उर्फ जादू पुत्र मोहम्मद सईद सा0 कचंन टोला थाना कोतवाली जनपद बस्ती
03- महमूद आलम उर्फ गुड्डू पुत्र हयातुल्लाह निवासी हनुमानगढ़ी के पास तुरकहिया थाना कोतवाली जनपद बस्ती
बरामदगी का विवरण -
- साजिद हुसैन उर्फ सादिक उर्फ गोली से बरामद माल का विवरण-
01- एक अदद पिलास, दो अदद रिन्च, एक अदद लोहे का पाईप, आरओ वाटर सोलर से चलने वाला, नगद रुपये 1,300/- |
- महमूद आलम उर्फ गुड्डू से बरामद माल का विवरण-
01- एक अदद मांग टीका पीली धातु
02- मोती लगा हुआ तीन अदद मंगलसूत्र पीली धातु
03-कान का फूल दो जोड़ी (एक छोटा, एक बड़ा)
04-नाक की नथुनी एक अदद पीली धातु
05-कान के टप्स एक जोड़ी पीली धातु
06-नाक की कील तीन अदद पीली धातु
07अंगूठी दो अदद (एक लेडीज
08-एक जेंस) पीली धातु
09-अंगूठी एक अदद सफेद धातु
10-बाजू बंद एक जोड़ी सफेद धातु
11-पायल छः जोड़ी सफेद धातु
12-करधन एक अदद सफेद धातु
13-चम्मच एक अदद पीली धातु
14-कान का झाला एक जोड़ी पीली धातु
15-ब्रेसलेट सफेद धातु एक अदद
16-एक अदद माला पीली धातु
17-एक अदद हार पीली धातु
18-एक अदद छल्लादार अंगूठी पीली धातु
19-पांच जोड़ी कान की बाली छोटी पीली धातु
20-तीन जोड़ी कान की बाली सफेद धातु
21-एक अदद नाक की कील पीली धातु
22-तीन जोड़ी कान के टप्स पीली धातु
23-एक अदद ब्रेसलेट सफेद धातु
24-बिछुआ चार जोड़ी
25-एक अदद छत का सोलर पंखा भूरे रंग का
26-एक अदद मोटर क्राम्पटन कम्पनी का
27-पिलाश एक अदद
28-चार अदद की पैड मोबाईल फोन (03 अदद नोकिया व एक अदद लावा)।
-शहजाद उर्फ जादू से बरामद माल का विवरण-
01- नगद रुपये 1,240
02- चोरी किये गये सामानो को बेच कर खरीदा गया टैम्पू
गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास-
-साजिद हुसैन उर्फ सादिक उर्फ गोली
1- मु0अ0सं0 328/22 धारा 457/380/411 IPC, थाना कोतवाली जनपद बस्ती
2- मु0अ0सं0-422/22 धारा 457/ 380/411 IPC, थाना कोतवाली जनपद बस्ती
3- मु0अ0सं0 475/22 धारा 457/380/411 IPC , थाना कोतवाली जनपद बस्ती
4- मु0अ0सं0 74/23 धारा 457/380/411 IPC थाना कोतवाली जनपद बस्ती
5- , मु0अ0सं0 28/23 धारा 457/380/411 IPC, थाना कोतवाली जनपद बस्ती
6- मु0अ0सं0 89/2023 धारा 457/380/411 IPC थाना कोतवाली जनपद बस्ती
7- मु0अ0सं0 101/2023 धारा 457/380/411 IPC थाना कोतवाली जनपद बस्ती
- महमूद आलम उर्फ गुड्डू
1- मु0अ0सं0 328/22 धारा 457/380/411 IPC, थाना कोतवाली जनपद बस्ती
2- मु0अ0सं0-422/22 धारा 457/ 380/411 IPC, थाना कोतवाली जनपद बस्ती
3- मु0अ0सं0 475/22 धारा 457/380/411 IPC , थाना कोतवाली जनपद बस्ती
4- मु0अ0सं0 74/23 धारा 457/380/411 IPC थाना कोतवाली जनपद बस्ती
5- , मु0अ0सं0 28/23 धारा 457/380/411 IPC, थाना कोतवाली जनपद बस्ती
6- मु0अ0सं0 89/2023 धारा 457/380/411 IPC थाना कोतवाली जनपद बस्ती
7- मु0अ0सं0 101/2023 धारा 457/380/411 IPC थाना कोतवाली जनपद बस्ती
शहजाद उर्फ जादू
1. मु0अ0सं0 74/23 धारा 457/380/411 IPC थाना कोतवाली जनपद बस्ती
2. मु0अ0सं0 328/22 धारा 457/380/411 IPC, थाना कोतवाली जनपद बस्ती
घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 19.03.2023 को श्री शशांक शेखर राय प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जनपद बस्ती मय कोतवाली पुलिस व स्वाट टीम प्रभारी उ0नि0 उमाशंकर त्रिपाठी मय टीम के साथ मुखबीर खास की सूचना पर महिला अस्पताल परिसर में मौजूद अभियुक्त साजिद हुसैन उर्फ सादिक उर्फ गोली पुत्र कलामुद्दीन निवासी कंचन टोला गाधीनगर थाना कोतवाली जनपद बस्ती को गिरफ्तार किया गया जो मु0अ0सं0 89/2023 धारा 457/380 में वांछित अभियुक्त है उक्त मुकदमे में पूर्व में एक अभियुक्त फरहान अहमद पुत्र इरफान अहमद निवासी कंचन टोला थाना कोतवाली जनपद बस्ती को गिरफ्तार कर बाद विधिक कार्यवाही जेल भेजा जा चुका है । साजिद उपरोक्त के पास से चोरी के विभिन्न सामान बरामद हुआ तथा साजिद ने पूछताछ में बताया की मै तथा सिराज पुत्र अली हुसैन निवासी कंचन टोला थाना कोतवाली जनपद बस्ती व फरहान अहमद पुत्र इरफान अहमद निवासी कंचन टोला थाना कोतवाली जनपद बस्ती , शहजाद उर्फ जादू पुत्र मोहम्मद सईद सा0 कंचन टोला थाना कोतवाली जनपद बस्ती जनपद बस्ती द्वारा रैकी करके छुट्टी के दिनो में ताला बन्द मकान में ताला तोड़ के चोरी करते थे । जिसके सम्बन्ध में थाने से पता किया गया तो विभिन्न घटनाओ में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 328/22 धारा 457/380 IPC, मु0अ0सं0- 422/22 धारा 457/ 380 IPC, मु0अ0सं0 475/22 धारा 457/380 IPC , मु0अ0सं0 74/23 धारा 457/380 IPC , मु0अ0सं0 28/23 धारा 457/380 IPC, मु0अ0सं0 89/2023 धारा 457/380 IPC व मु0अ0सं0 101/2023 धारा 457/380 IPC पंजीकृत किया गया है । तथा साजिद द्वारा बताया गया कि चोरी के सामानो को हम लोग औने पैने दामो पर बेच देते थे तथा चोरी के कुछ माल महमूद आलम उर्फ गुड्डू पुत्र हयातुल्लाह निवासी हनुमानगढ़ी के पास तुरकहिया थाना कोतवाली जनपद बस्ती के घर रखे है जिसको समय मिलने पर बेचकर आपस में बाट लेते थे । तत्पश्चात महमूद आलम उर्फ गुड्डू के घर नियमानुसार तलाशी लिया गया तो चोरी के कई सामान बरामद हुआ । जहाँ से महमूद आलम को गिरफ्तार किया गया । दोनो अभियुक्तो को थाने लाते समय शहजाद उर्फ जादू जो टैम्पू चला कर जा रहा था को दोनो अभियुक्तो द्वारा पहचान किया गया जिसको पुलिस बल द्वारा नियमानुसार गिरफ्तार किया गया । बाद विधिक कार्यवाही नियमानुसार अभियुक्तगणो को मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है ।
गिरफ्तार/ बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
1- प्रभारी निरीक्षक कोतवाली शशांक शेखर राय जनपद बस्ती |
2- प्रभारी स्वाट टीम उ0नि0 उमाशंकर त्रिपाठी जनपद बस्ती |
3- प्रभारी चौकी गाँधी नगर उ0नि0 जितेन्द्र सिंह थाना कोतवाली जनपद बस्ती |
4- प्रभारी चौकी रोडवेज उ0नि0 राकेश कुमार मिश्र थाना कोतवाली जनपद बस्ती |
5- प्रभारी चौकी मड़वानगर उ0नि0 जयविन्द कुमार थाना कोतवाली जनपद बस्ती |
6- का0 प्रकाश, का0 संजय कुमार महिला आरक्षी हेमा वर्मा, मनभावती चौहान थाना कोतवाली जनपद बस्ती जनपद बस्ती |
7- का0 धर्मेन्द्र कुमार, का0 रमेश कुमार, का0 सुधीर शर्मा, का0 धीरज यादव, का0 अरविन्द यादव व का0 किशन सिंह स्वाट टीम जनपद बस्ती ।

