महाराजगंज कस्बे में तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक सवार गिरकर घायल
कप्तानगंज। बस्ती जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत महाराजगंज बाजार में एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक सवार गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे हाईवे के देवदूत कहे जाने वाले समाजसेवी प्रमोद ओझा ने पुलिस की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार कर उसे जिला चिकित्सालय बस्ती के लिए रेफर कर दिया जहां उसका इलाज चल रहा है 24 वर्षीय बलराम पुत्र तिलकधारी बस्ती जनपद के हरैया थाना क्षेत्र के भदासी के गांव का निवासी है, वह किसी काम से महाराजगंज आया था लौटते समय कस्बे में बाइक अनियंत्रित हो गई तथा वह सड़क किनारे गिर के चोटिल हो गया । वहीं मौके पर मौजूद कप्तानगंज पुलिस घटना की जांच पड़ताल में लगी हुई है।

