बीएड प्रशिक्षुओ का स्वागत समारोह

 बीएड प्रशिक्षुओ का स्वागत समारोह



यूपी, बभनान/गोण्डा। श्रीमती जे देवी महिला महाविद्यालय बभनान गोंडा में बीएड सत्र 2022-2024 के प्रशिक्षुओ का स्वागत समारोह का आयोजन शनिवार को किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय के प्रबंधक विजय कुमार पाण्डेय रहे।

अपने आर्शीवचनो में नए प्रशिक्षुओ को जीवन में सफलता हासिल करने की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ने की जरूरत है। वहीं विभागाध्यक्ष डा0 अजय मिश्र ने अपने आर्शीवचनों से शिक्षा की जरूरत और कैसे एक शिक्षक बच्चों के जीवन मे पंख लगाते है इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी।कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षुओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समारोह को यादगार बना दिया।

इस दौरान धीरेंद्र कुमार मिश्र, रजनी मिश्रा, सरस्वती मैम, डॉ0 भूपेश कुमार मिश्र, ब्रज भूषण लाल, संतोष पाठक , एवं छात्राएं बीएड प्रथम वर्ष अंशुम, सुप्रिया सपना सृष्टि गरिमा चौहान शिवांगी पांडे, बीएड द्वितीय वर्ष शिवानी विश्वकर्मा शिवानी कुमारी कोमल मिश्रा आकांक्षा मिश्रा खुशबू मिश्रा मानसी सिंह सुधा मिश्रा आदि छात्राएं उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.