नगर थाना क्षेत्र के पिपरा गौतम गांव में शार्ट सर्किट से छप्पर में लगी आग, मौके पर पहुंची नगर पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर पाया काबू
बताते बस्ती जनपद के नगर थाना क्षेत्र के पिपरा गौतम गांव में राधेश्याम यादव पुत्र गया यादव के छप्पर में शनिवार को शार्ट सर्किट से आग लग गई।सूचना पर पहुंची नगर पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
वही मौके पर पहुंचे थाना अध्यक्ष नगर जनार्दन प्रसाद ने बताया कि पिपरा गौतम निवासी राधेश्याम यादव के छप्पर में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई सूचना पर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से किसी तरह आग बुझाई गई। आग बुझाने के दौरान गृह स्वामी राधेश्याम यादव भी झुलस गए जिनको इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। इसके साथ ही आग की लपटों में 2 भैंस तथा एक बछड़ा भी झुलस गया है जिसका उपचार पशु चिकित्सक द्वारा कराया जा रहा है।

