विद्युत व्यवस्था गुल होने से डमरूआ मोहल्ले में बड़ा पानी का संकट सभासद प्रतिनिधि विपिन राय ने मोहल्लों में पहुंचाया पानी

 विद्युत व्यवस्था गुल होने से डमरूआ मोहल्ले में बड़ा पानी का संकट सभासद प्रतिनिधि विपिन राय ने मोहल्लों में पहुंचाया पानी

आपको बता दें कि बस्ती जिले में बुधवार की रात से ही उत्तर प्रदेश विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वाधान में अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर 72 घंटे का हड़ताल किया जा रहा है इसी क्रम में आज तीसरे दिन भी विद्युत कर्मियों का हड़ताल जारी रहने से गांव व बाजारों के साथ ही व्यापारियों एवं मोहल्ले वासियों को पानी के संकटों का सामना करना पड़ रहा है जिसको लेकर डमरूआ मोहल्ले में पानी का संकट बढ़ते देख डमरूआ मोहल्ले के सभासद प्रतिनिधि विपिन राय ने मोहल्लों में नगर पालिका के पानी के टैंकर से जगह जगह पानी पहुंचाया जा रहा है वहीं विद्युत व्यवस्था गुल होने की वजह से शहर वासियों को स्नान के साथ ही तमाम अन्य प्रक्रियाओं के लिए भी हैंडपंप का लोगों को सहारा लेना पड़ रहा है जबकि जिलाधिकारी के काफी प्रयासों के बावजूद भी लगातार विद्युत व्यवस्थाओं के सुधार के लिए नोडल अधिकारी के साथ ही तमाम उप केंद्रों पर अधिकारियों की भी तैनाती की गई है। साथ ही जिला अधिकारी के द्वारा लगातार उप केंद्रों पर निरीक्षण किया जा रहा है जिसके बाद भी लोगों को स्वच्छ पेयजल के अलावा पानी भी नसीब नहीं हो रहा है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.