सैनिक स्कूल के रूप में परिवर्तित होंगे बस्ती मंडल के ये विद्यालय
सैनिक स्कूल में परिवर्तित होगा बस्ती जिले का जीआईसी
बस्ती। कमिश्नर योगेश्वर राम मिश्र ने ब्राउन फील्ड योजना में जिले के राजकीय इंटर कॉलेज तो ग्रीन प्रोजेक्ट में सिद्धार्थनगर के विद्यालय का प्रस्ताव शासन को भेजा था। प्रस्ताव पर माध्यमिक शिक्षा निदेशक महेंद्र देव ने संयुक्त शिक्षा निदेशक को पत्र लिखकर निहित प्रक्रियानुसार व नियमानुसार मंडल के जनपद बस्ती व सिद्धार्थनगर के प्रस्तावित विद्यालयों में से किसी एक विद्यालय का चयन कराते हुए सभी जरूरी अभिलेखों, समिति के कार्यवृत्त की रिपोर्ट एवं स्पष्ट संस्तुति सहित उपलब्ध कराने का निर्देश जारी किया है।

