ला-इलाज बनी छुट्टा पशुओं की समस्या, गौशालाओं के बनने के बाद भी सड़कों तथा खेतों में घूम रहे छुट्टा पशु
(ज्ञानचंद द्विवेदी)
बस्ती। छुट्टा पशुओं ने किसानों को कई तरह से परेशान करना शुरू किया है,दिन में मेहनत करने के बाद किसान रात की नींद चैन से लेना चाहता है, लेकिन अवारा पशुओं से सुरक्षा में किसानों की रात काली हो रही है. दिन में खेत में काम और रात में खेत की सुरक्षा के लिए जगराता, बस्ती जिले में किसानों के साथ कुछ ऐसी ही समस्या देखी जा रही है, यह फोटो बस्ती जनपद के दुबौलिया विकासखंड क्षेत्र के राम जानकी मार्ग का है जहां दर्जनों की संख्या में छूटा पशु सड़कों पर घूम रहे हैं ऐसे में यह छुट्टा पशु दुर्घटना का कारण भी बनते हैं।
ज्ञात हो उत्तर प्रदेश में छुट्टा पशुओं के चलते अन्नदाता बेहाल है, उत्तर प्रदेश सरकार ने छुट्टा पशुओं की समस्या से निपटने के लिए प्रदेश में जगह-जगह स्थाई, अस्थाई गौशाला बनाई है, इसके बावजूद बड़ी संख्या में घूम रहे ये पशु किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार भले ही किसानों की आय डबल करने के प्रयास में जुटी हुई हैं, पर छुट्टा पशु सरकार के प्रयासों पर पानी फेरने का काम कर रहे हैं।

