मायावती ने बस्ती जिले के दो पूर्व मंत्रियों को पार्टी से किया निष्कासित, सीएम शिंदे का स्वागत करना पड़ा भारी

 मायावती ने बस्ती जिले के दो पूर्व मंत्रियों को पार्टी से किया निष्कासित, सीएम शिंदे का स्वागत करना पड़ा भारी


बता दें यूपी सरकार में पूर्व मंत्री रहे राज किशोर सिंह और बृज किशोर सिंह को बसपा ने निष्कासित कर दिया है। मायावती ने अयोध्या में महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे का स्वागत करने की वजह से दोनों नेताओं पर ऐक्शन लिया है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने निकाय चुनाव के ऐलान के बीच पार्टी से जुड़े दो कद्दावर नेताओं पर ऐक्शन लिया है। यूपी सरकार में पूर्व मंत्री रह चुके राज किशोर सिंह और बृज किशोर सिंह को बसपा ने निष्कासित कर दिया है। बस्ती और निकट जिलों में प्रभाव रखने वाले दोनों भाइयों को अयोध्या में महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे के स्वागत में शामिल होने की वजह से निकाला गया है।

बस्ती के बसपा जिलाध्यक्ष जयहिंद गौतम ने लेटर जारी करते हुए राज किशोर सिंह और बृज किशोर सिंह को निष्कासित किए जाने की कार्रवाई की है। बसपा ने अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने की वजह से दोनों कद्दावर नेताओं के खिलाफ ऐक्शन लिया है। निकाय चुनाव से पहले यह बड़ी कार्रवाई हैं। बता दें  राजकिशोर सिंह 3 बार के विधायक और सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे हैं। उनकी गिनती कद्दावर नेताओं में होती है। वहीं उनके छोटे भाई बृजकिशोर सिंह डिंपल को राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया था। 2019 में दोनों ने सपा छोड़कर कांग्रेस और फिर एक साल बाद बसपा का दामन थाम लिया था। अयोध्या में महाराष्ट्र सीएम और उनकी कैबिनेट का दोनों भाइयों की तरफ से भव्य स्वागत किया गया था। रविवार को शिंदे, फड़णवीस के साथ ही महाराष्ट्र के मंत्री भी रामलला के दर्शन करने आए हुए थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.