नगर निकाय चुनाव को लेकर अंतिम आरक्षण सूची हुई जारी, बस्ती जिले में दूसरे चरण में 11 मई को होगा मतदान
बता दे निकाय चुनाव को लेकर आज प्रदेश सरकार ने आरक्षण की अंतिम सूची जारी कर दी इसके साथ ही निकाय चुनाव की घोषणा भी हो गई है बस्ती जिले में दूसरे चरण में 11 मई को मतदान होगा। नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 के प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार राज्य सरकार द्वारा आज रविवार को अधिसूचना जारी कर दी गई है इसके साथ ही बस्ती जिले में भी चुनाव को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है निकाय चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा बस्ती जिले में 16 अप्रैल को सार्वजनिक सूचना निर्गत किया जाएगा साथ ही 17 अप्रैल से नाम निर्देशन पत्रों का क्रय व जमा करने का कार्य शुरू हो जाएगा, 25 अप्रैल को नाम निर्देशन पत्रों की समीक्षा की जाएगी तथा 27 अप्रैल गुरुवार को अभ्यर्थन की वापसी की जाएगी। 28 अप्रैल को प्रतीक चिन्ह आवंटित किया जाएगा तथा बस्ती जिले में 11 मई को मतदान कराया जाएगा साथ ही 13 मई को मतगणना की जाएगी। अंतिम आरक्षण सूची में बस्ती नगर पालिका जहां महिला सीट घोषित हुई है तो वहीं कप्तानगंज नगर पंचायत अनारक्षित घोषित हुआ है, बनकटी नगर पंचायत अनुसूचित जाति महिला, गायघाट अनुसूचित जाति, नगर बाजार महिला, मुंडेरवा पिछड़ा वर्ग, हरैया अनारक्षित, रुधौली पिछड़ा वर्ग, गणेशपुर पिछड़ा वर्ग महिला, बभनान बाजार अनारक्षित घोषित हुआ है।

