अतीक अहमद का बेटा असद पुलिस एनकाउंटर में ढेर
कहा जाता है कि जैसी करनी वैसी भरनी। अतीक अहमद का बेटा असद अब इस दुनिया में नहीं है। करीब डेढ़ महीने पहले प्रयागराज के धूमनगंज इलाके में उमेश पाल को गोली मारी थी उसका हिसाब पुलिस ने बराबर कर दिया है। असद और एक और शार्प शूटर गुलाम को यूपी एसटीएफ ने झांसी के पास बड़गांव में एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। 22 फरवरी को प्रयागराज के धूमनगंज इलाके में वकील उमेश पाल मर्डर केस में वो शामिल था।
हत्याकांड के बाद वो यूपी के अलग अलग शहरों में फरारी काट रहा था। हाल ही में जानकारी मिली थी कि वो नोएडा- ग्रेटर नोएडा से दिल्ली के कुछ इलाकों में गया। दिल्ली में वो अपने करीबी मित्र के यहां रह रहा था। बता दें कि जब मेरठ से अतीक के बहनोई अखलाक की गिरफ्तारी हुई तो इसके संबंध में कई बड़ी जानकारियां सामने आईं। असद के मारे जाने पर उमेश पाल की मां ने कहा हम कह रहे थे एनकाउंटर हो, पुलिस ने अच्छा किया है, आगे भी न्याय मिले कानून देखे, पुलिस विभाग अपने हिसाब से करें। मुख्यमंत्री जी पर भरोसा था और है। यहीं नहीं आगे के फैसले भी अच्छे होंगे।


