तेज रफ्तार बाइक के चपेट में आने से 65 वर्षीय बुजुर्ग घायल, मेडिकल कालेज गोरखपुर मे चल रहा इलाज
(ज्ञान चंद्र द्विवेदी)
कलवारी। कलवारी थाना क्षेत्र के रामजानकी मार्ग के पाऊं बाजार में तेज रफ्तार मोटर साइकिल की चपेट में आने से 65 वर्षीय बुजुर्ग घायल हो गया जिसका इलाज गोरखपुर मेडिकल कालेज में चल रहा है। आपको बता दें मगलवार को करीब दस बजे पाऊं गांव निवासी पैंसठ वर्षीय राम बुझारत पुत्र शीतल किसी आवश्यक कार्य हेतु रामजानकी मार्ग के पाऊं बाजार में साइकिल से कुछ सामान लेने आए थे की तभी गाएघाट की तरफ से आरही गाड़ी संख्या up51BC9503 मोटर साइकिल ने जोरदार ठोकर मार दिया जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए जिनको स्थानीय लोगो की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनहरा ले जाया गया,जहा उनका प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया गया लेकिन कुछ घंटों बाद अचानक फिर उनकी तबियत बिगड़ने लगी तो परिजनों ने आनन फानन में घायल को जिला हास्पिटल बस्ती ले गए जहा चिकित्सकों ने स्थित नाजुक देख प्राथमिक उपचार कर मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया जहा पर उनका इलाज चल रहा है लेकिन अभी भी उनकी स्थित में सुधार न होकर नाजुक बनी हुई है। थानाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है।

