नगर निकाय चुनाव को लेकर आज पांचवे दिन तक 2226 नामांकन पत्रों की हुई बिक्री, जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका निरंजन ने दी जानकारी
बता दे नगर निकाय चुनाव को लेकर आज पांचवे दिन तक कुल 2226 नामांकन पत्रों की बिक्री हो चुकी है उक्त जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका निरंजन ने बताया कि शुक्रवार 21 अप्रैल को अध्यक्ष पद के लिए कुल 21 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है तो वही सदस्य पद के लिए कुल 110 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि जनपद में अब तक नगरपालिका तथा सभी नगर पंचायतों में कुल अध्यक्ष पद के 344 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है तो वही सदस्य पद के लिए 1882 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है उन्होंने बताया कि जनपद में नगरपालिका तथा सभी नगर पंचायतों में शांतिपूर्ण निर्वाचन की प्रक्रिया चल रही है कहीं से भी कोई समाचार नहीं है सुरक्षा व्यवस्था के लिए मजिस्ट्रेट के साथ-साथ पुलिस बल भी तैनात किए गए हैं तथा उनके कार्यों की समीक्षा भी की जा रही है।
