नगर पंचायत रुधौली में कांग्रेस पार्टी से अध्यक्ष पद की प्रत्याशी सुनीता चौधरी पत्नी राकेश चौधरी ने सादगी के साथ किया नामांकन

 नगर पंचायत रुधौली में कांग्रेस पार्टी से अध्यक्ष पद की प्रत्याशी सुनीता चौधरी पत्नी राकेश चौधरी ने सादगी के साथ किया नामांकन


आपको बता दें नगर निकाय चुनाव को लेकर आज नगर पंचायत रुधौली से कांग्रेस प्रत्याशी सुनीता चौधरी पत्नी राकेश चौधरी ने अध्यक्ष पद हेतु अपना नामांकन दाखिल किया है। उन्होंने अपने समर्थकों के साथ रुधौली तहसील स्थित नामांकन स्थल पर पहुंचकर सादगी के साथ नामांकन किया। बता दे कांग्रेस पार्टी ने बस्ती जनपद के नगर पालिका सहित लगभग सभी नगर पंचायतों में अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी सुनीता चौधरी ने कहा कि पिछले कई वर्षों से लगातार हमने जनता की सेवा की है और जनता के उसी विश्वास और प्यार की बदौलत ही एक बार अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के रूप में मैदान में हूं, मेरा पूरा प्रयास रहेगा कि मैं जानता के विश्वास पर खरा उतरूं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.