बसपा प्रत्याशी ने सैकड़ों समर्थको के साथ किया जनसंपर्क
यूपी,बस्ती जिले के नगर पंचायत कप्तानगंज के बहुजन समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष पद के उम्मीदवार विनोद चौधरी ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ हाथ में झंडा बैनर लिए कप्तानगंज कस्बे में पैदल भ्रमण करते हुए लोगों से जनसंपर्क किया।
बस्ती जिले में आगामी 11 तारीख को नगर निकाय के चुनाव होने हैं जिसको लेकर निर्वाचन आयोग द्वारा उम्मीदवारों को चुनाव निशान आवंटित कर दिए गए हैं।
कप्तानगंज से बहुजन समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार विनोद चौधरी, समाजवादी पार्टी से चंद प्रकाश चौधरी, कांग्रेस पार्टी से इंजीनियर चंद शेखर वर्मा, आजाद पार्टी से जमीरुल हसन लल्ला एवं भारतीय जनता पार्टी से इंजीनियर वीरेंद्र कुमार मिश्र चुनाव मैदान में हैं। सभी पार्टियों के नगर अध्यक्ष पद के उम्मीदवार क्षेत्र के काम को लेकर विकास का वादा कर रहे हैं। देखना यह है कि नगर पंचायत कप्तानगंज की जनता किसके सिर पर ताज पहनाएगी और कौन कप्तानगंज नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर आसीन होगा। बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ नगर पंचायत कप्तानगंज के रतास कस्बे में बसपा प्रत्याशी विनोद चौधरी ने पैदल यात्रा निकालकर जनता से नगर अध्यक्ष पद के लिए समर्थन मांगा।
बसपा उम्मीदवार विनोद चौधरी ने संवाददाता अजीत कुमार से वार्ता के दौरान कहा कि कप्तानगंज की जनता ने यदि नगर अध्यक्ष बनने का मौका दिया तो विनोद चौधरी सड़क,पानी,बिजली,मिनी स्टेडियम, नाली, साफ सफाई स्वच्छता सहित अन्य विभिन बिंदुओं पर काम करेंगे। साथ ही उन्होंने बताया कि सीएचसी कप्तानगंज पर एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था नहीं है जो एक महत्वपूर्ण विषय हैं यदि कप्तानगंज की जनता ने विश्वास रूपी मत देकर नगर अध्यक्ष पद पर बैठाया तो एक एक बिंदुओं पर जनता के मुताबिक कार्य होगा, उन्होंने कहा कि पूर्व में जिला पंचायत सदस्य रहते हुए क्षेत्र में मेरे द्वारा बहुत सारे कार्य किए गए हैं।
कप्तानगंज क्षेत्र की जनता भली भांति जानती है।
उन्होंने कहा जनता का पूर्ण समर्थन मिल रहा है।
उन्होंने क्षेत्र के लोगों का धन्यवाद किया।
