निकाय चुनाव को लेकर बढ़ी सरगर्मी, सपा नेता चंद्र प्रकाश चौधरी ने क्षेत्र में किया जनसंपर्क
कप्तानगंज। नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी। नगर पंचायत कप्तानगंज में अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार चंद्र प्रकाश चौधरी ने कप्तानगंज नगर पंचायत क्षेत्र के कई वार्डों में जनसंपर्क अभियान चलाकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील लोगों से की। जनसंपर्क अभियान में विजय यादव,ध्रुव चंद्र चौधरी, राम प्रसाद चौधरी सहित दर्जनों लोग शामिल रहे। बता दे नगर पंचायत चुनाव को लेकर अभी किसी भी पार्टी ने अपने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है फिर भी लोग पार्टी के बैनर तले जनसंपर्क अभियान में लगे हुए हैं वहीं इसी क्रम में सपा नेता चंद्र प्रकाश चौधरी भी अपने दर्जनों समर्थकों के साथ दिन-रात जनसंपर्क कर अपना वोट सहेजने में लगे हुए हैं।

