कप्तानगंज पुलिस ने दो शातिर गैंगस्टर अपराधियों को अवैध असलहे व फर्जी नंबर प्लेट की बाइक के साथ किया गिरफ्तार
(आनन्दधर द्विवेदी)
बता दे पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी के नेतृत्व में अपराध तथा अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आज थानाध्यक्ष कप्तानगंज रोहित उपाध्याय तथा पुलिस टीम ने घटना करने की फिराक में घूम रहे जो शातिर गैंगस्टर अपराधियों को स्थानीय थाना क्षेत्र के गड़हा गौतम अंडरपास से गिरफ्तार कर जेल भेजा है। थानाध्यक्ष कप्तानगंज रोहित उपाध्याय ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से एक अवैध असलहा, दो जिंदा कारतूस तथा एक फर्जी नंबर प्लेट लगी मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि मुखबिर की सूचना पर आज कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गड़हा गौतम के पास स्थित अंडरपास से दोनों अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है, गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना अध्यक्ष रोहित कुमार उपाध्याय, वरिष्ठ उप निरीक्षक सुरेंद्र प्रसाद, उपनिरीक्षक जावेद खान, जय शंकर पाण्डेय सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

