बस्ती रेलवे स्टेशन के पूर्वी गेट पर मालगाड़ी से कटकर युवती की हुई मौत, घंटों बाधित रहा रेल यातायात

 बस्ती रेलवे स्टेशन के पूर्वी गेट पर मालगाड़ी से कटकर युवती की हुई मौत, घंटों बाधित रहा रेल यातायात

 बता दें कि बस्ती रेलवे स्टेशन के पश्चिमी गेट पाण्डेय बाजार क्रॉसिंग पर स्थित गेट संख्या 199 पर लगभग 20 मीटर आगे अप लाइन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से 22 वर्षीय एक युवती की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मालगाड़ी ट्रेन को ड्राइवर ने सुरक्षा कारणों से रोक दिया जिसके चलते घंटों यातायात बाधित रहा,हालांकि उस दौरान कोई बड़ी ट्रेन नहीं थी बावजूद इसके अफरा-तफरी मची रही। वहीं शव की अभी शिनाख्त हो सकी है,थानाध्यक्ष अरविंद कुमार शर्मा ने बताया की मौके पर रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है और शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। गौरतलब है कि पाण्डेय बाजार रेलवे क्रॉसिंग शहर की सबसे व्यस्ततम रेलवे क्रॉसिंग है जहां आए दिन इस तरह की घटनाएं सामने आती रहती हैं इसके लिए व्यापारियों ने स्थाई उपाय की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.