बस्ती जिले के बभनान कस्बे में नीम के पेड़ से बह रहा दूध, लोगों ने शुरू किया पूजा पाठ

 बस्ती जिले के बभनान कस्बे में नीम के पेड़ से बह रहा दूध, लोगों ने शुरू किया पूजा पाठ


बता दे यह पूरा मामला बस्ती जनपद के बभनान नगर पंचायत के भगत सिंह वार्ड का है जहां कल शाम से ही एक नीम के पेड़ से दूध की धारा लगातार बह रही है, वहीं स्थानीय लोगों ने जब यह नजारा देखा तो लोगों ने पूजा पाठ शुरू कर दिया


मौके पर पिछले 2 दिन से वहां पर भारी भीड़ लगी हुई है स्थानीय लोगों का मानना है यह शीतला माता की अश्रु धारा है जो नीम के पेड़ से बह रही है। पूजा पाठ कर रही महिलाओं ने बताया की कहीं ना कहीं माता के प्रसाद का अपमान हुआ है जिसके चलते यह देखने को मिल रहा है, वहीं कुछ लोगों ने यह भी कहा कि पूजा-पाठ ना होने से माता रो रही है और यह उनकी अश्रुधारा है।

  वहीं पूरे क्षेत्र में जो भी यह बात सुन रहा है पूजा पाठ के लिए तुरंत पहुंच जा रहा है। यह पूरा मामला बस्ती जनपद के बभनान नगर पंचायत के भगत सिंह वार्ड का है जहां कल से ही पूजा पाठ के लिए दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैं। देखें वीडियो...



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.