उपजिलाधिकारी हरैया गुलाब चंद्र के नेतृत्व में कप्तानगंज थाने पर आयोजित हुई पीस कमेटी की बैठक

 आगामी त्यौहार ईद तथा निकाय चुनाव को लेकर कप्तानगंज थाने पर उपजिलाधिकारी हरैया गुलाब चंद्र के नेतृत्व में आयोजित हुई पीस कमेटी की बैठक


कप्तानगंज। आगामी त्यौहार ईद तथा निकाय चुनाव को सकुशल संपन्न कराने को लेकर आज कप्तानगंज थाने पर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी हरैया गुलाब चंद्र ने की।इस दौरान मौके पर क्षेत्राधिकारी कलवारी, थानाध्यक्ष कप्तानगंज सहित क्षेत्र के संभ्रांत लोग व सभी धर्मों के धर्मगुरु मौजूद रहे। 


बैठक के दौरान उपजिलाधिकारी गुलाब चंद्र लोगों से शांति पूर्वक त्यौहार संपन्न कराने तथा साथ ही चुनाव आचार संहिता का पालन करने को निर्देशित किया। उन्होंने मौके पर मौजूद सभी धर्म गुरुओं से अपील की कि आप सभी लोग त्योहारों को शांतिपूर्वक संपन्न कराने में प्रशासन की मदद करें इसके साथ ही यदि कहीं भी शांति भंग की आशंका दिखती है तो तत्काल पुलिस व प्रशासन को सूचित करें, शांति भंग करने वाले लोगों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। 

मौके पर मौजूद सभी धर्म गुरुओं व संभ्रांत लोगों को संबोधित करते हुए उपजिलाधिकारी गुलाब चंद्र ने कहा कि त्योहारों को संपन्न कराने में जितनी जिम्मेदारी पुलिस व प्रशासन की है उतनी ही जिम्मेदारी आप सभी की है ऐसे में आप सभी शांति पूर्वक त्योहारों को संपन्न कराने में पुलिस व प्रशासन की मदद करें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.