समाजवादी पार्टी ने नगर निकाय चुनाव के उम्मीदवारों की सूची किया जारी
नगर पंचायत कप्तानगंज से चंद्र प्रकाश चौधरी को मिला टिकट
उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव की घोषणा के बाद काफी दिनों से उम्मीदवारों को अपने टिकट का इंतजार था आज बस्ती समाजवादी पार्टी कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री राम प्रसाद चौधरी व बस्ती सदर के विधायक महेंद्र यादव की मौजूदगी में नगर निकाय चुनाव में चुनाव लड़ने वाले समाजवादी पार्टी के नेताओं की सूची जारी हुई जिसमें नगर पंचायत कप्तानगंज से समाजवादी पार्टी के नेता चंद्रप्रकाश चौधरी को नगर अध्यक्ष पद के लिए सपा ने उम्मीदवार घोषित किया है।
काफी समय से कप्तानगंज नगर पंचायत में कई समाजवादी पार्टी के नेताओं के टिकट को लेकर चर्चाएं चल रही थी लेकिन आज पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नाम की घोषणा करते हुए इस प्रश्न चिन्ह पर विराम लगाया।
सपा के बैनर तले नगर निकाय का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे नेता चंद्रप्रकाश चौधरी के समर्थकों में खुशी का माहौल है सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
सूची...


