पित्र शोक पर अल्पसंख्यक डिप्टी डायरेक्टर घर पहुंच कर स्वजनों को ढाढस बंधाया

 पित्र शोक पर अल्पसंख्यक डिप्टी डायरेक्टर घर पहुंच कर स्वजनों को ढाढस बंधाया


(ज्ञान चंद्र द्विवेदी)

मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मेहंदी हसन के पिता 65 वर्षीय बिस्मिल्लाह 1 सप्ताह पूर्व अजमेर शरीफ दरगाह पर जियारत के लिए गए थे । अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। रास्ते में मेरठ के एक निजी अस्पताल में दिल का ऑपरेशन किया गया । ऑपरेशन के 3 दिन बाद इलाज के दौरान उनकी अस्पताल में मौत हो गई । मौत की सूचना मिलते ही घर पर कोहराम मच गया । सोमवार की सुबह 10:00 उनके पैतृक गांव थन्हवा मुडियारी में नमाजे जनाजा के बाद उन्हें सुपुर्द ए खाक किया गया । सूचना मिलने पर अल्पसंख्यक डिप्टी डायरेक्टर विजय प्रताप यादव घर पहुंच गए स्वजनों को ढांढस बंधाया और कहा जन्म मृत्यु परमात्मा की एक प्रक्रिया है । उनके अच्छे कर्मों का नतीजा है कि उनकी मौत इस पवित्र महीने रमजान में हुई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.