गायघाट कस्बे में समारोह पूर्वक मनाई गई ज्योतिबा फुले की जयंती
(ज्ञान चंद्र द्विवेदी)
कुदरहा। नगर पंचायत गायघाट में एकता मैरेज हाल में भारतीय जनता पार्टी द्वारा महान समाज सुधारक ज्योतिबा फुले की जयंती धूमधाम से मनाई गई । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद बस्ती हरीश द्विवेदी रहे। भाजपा सामाजिक समरसता सप्ताह मना रही है।इस मौके पर बोलते हुए सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले का जीवन सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष करने में बीता और वह जीवन भर कुरीतियों के खिलाफ समाज को जागरूक करते रहे । भारतीय समाज सदैव उनका ऋणी रहेगा । जिस प्रकार महात्मा ज्योतिबा फुले ने शोषित और वंचितों के कल्याण के लिए अपना जीवन समर्पित किया, उसी प्रकार भाजपा भी अपनी योजनाओं के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्तियों के लिए कार्य कर रही है ।
एकता मैरिज हाल में हुए इस कार्यक्रम में पूर्व भाजपा विधायक रवि सोनकर, जिला अध्यक्ष महेश शुक्ला , ब्लॉक प्रमुख कूदरहा अनिल दुबे, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष ब्रह्मदेव यादव, बालकृष्ण त्रिपाठी उर्फ पिंटू तिवारी, सुशील गौतम उर्फ छोटू, रविंद्र गौतम, जीत बहादुर यादव, ओम प्रकाश चौधरी, मोहम्मद साजिद ,बलवंत सिंह ,लालजी प्रेम नारायण आजाद आजाद ,प्रधान संघ अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी ,ओम प्रकाश चौधरी, रसीद अहमद सहित सैकड़ो महिला-पुरुष मौजूद रहे ।


