छात्र नामांकन बढ़ाने के लिए बनकटी बीआरसी से बीईओ अरुण कुमार यादव के नेतृत्व में निकाली गयी रैली
(ज्ञानचन्द्र द्विवेदी)
बनकटी। बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में छात्र नामांकन बढ़ाने के लिए बनकटी बीआरसी से शनिवार को बीईओ अरुण कुमार यादव के नेतृत्व में स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रघुनाथ सिंह ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया ।
रैली को संबोधित करते हुए प्रतिनिधि ने कहा कि प्रत्येक गांव के घर-घर घूमकर बेसिक शिक्षकों के नामांकन कराने की दिशा में अभिभावकों को प्रेरित वह जागरूक करते रहे हैं जिससे निश्चित तौर पर शिक्षा की गुणवत्ता व शत-प्रतिशत नामांकन को बल मिलेगा मिलता है और आगे भी ऐसे बेहतरीन कार्यों की उम्मीद है । विशिष्ट अतिथि डॉक्टर अनिल कुमार मौर्य ने अपने संबोधन में शिक्षा की महत्ता को रेखांकित किया । उत्तर प्रदेश में प्राथमिक शिक्षक संघ बनकटी के अध्यक्ष सुरेश गौड़ ने कहा कि शिक्षा ही समाज की उन्नति का मूल है । खंड शिक्षा अधिकारी बनकटी अरुण कुमार यादव ने अपने संबोधन में कहा कि शत-प्रतिशत नामांकन कराने के लिए हम सभी प्रतिबद्ध हैं ।
साथ ही उन्होंने सभी आते हैं अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया कार्यक्रम के मुख्य रूप से उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बनकटी के संरक्षक उमाकांत शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हृदय विकास पांडे ,कोषाध्यक्ष मक्खन लाल उपाध्यक्ष, हरिश्चंद्र चौधरी, कृष्णकांत तिवारी ,संगठन मंत्री अशोक कुमार पांडे, अशोक पांडे ,करौली के ग्राम प्रधान पांडे, संविलियन पूर्व माध्यमिक विद्यालय बनकटी के प्रधानाध्यापक चंद्रशेखर शर्मा, सहायक अध्यापक प्रीति मिश्रा, अनुपम यादव दयानत,जागीरा खातून ,राजलक्ष्मी अग्रहरि , कामरान सहित अनेक शिक्षक तथा गणमान्य लोग उपस्थित थे

