प्रतापगढ़: राजा भैया पत्नी भानवी सिंह से लेंगे तलाक जानिए क्या है वजह

 प्रदेश में कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के दांपत्य जीवन में खंटास आ गई है। वैवाहिक जीवन में 28 साल बाद उनके और पत्नी भानवी सिंह के बीच इतने तल्ख हो गए कि दोनों को अपनी राहें अलग करनी पड़ रही है। काफी मान मनौवल के बाद भी कोई बीच का रास्ता नहीं निकलने की दशा में राजा भैया ने भानवी सिंह से अलग होने का फैसला कर लिया है। उन्होंने दिल्ली के साकेत कोर्ट स्थित परिवार न्यायालय में तलाक की अर्जी भी दाखिल कर दी है।


बता दें कि राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी सिंह के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है। हाल ही में इनके बीच संपत्ति विवाद भी सामने आया था। इसी मामले में भानवी सिंह ने राजा भैया के मौसेरे भाई अक्षय प्रताप सिंह के खिलाफ दिल्ली में मुकदमा भी दर्ज कराया था। इसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि अक्षय प्रताप ने उन्हें झांसा देकर उनकी कंपनी का मालिकाना हक अपने नाम करा लिया है। इसके अलावा भी राजा भैया और भानवी सिंह के बीच कई अन्य तरह के विवाद भी सामने आए हैं।

भदरी रियासत कुंडा के युवराज रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की शादी साल 1995 में बस्ती राजघराने की बेटी भानवी सिंह के साथ हुई थी। भानवी सिंह बस्ती के छोटे कुंवर रवि प्रताप सिंह की तीसरी बेटी हैं। उनका जन्म 10 जुला ई 1974 को हुआ था। दोनों परिवारों की मर्जी से साल 1995 में इनकी शादी हुई। इन्हें दो बेटे और दो बेटियां हुई। बेटे का नाम शिवराज सिंह और बृजराज सिंह है। जबकि बेटियों का नामकरण राघवी और बृजेश्वरी के रूप में किया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.