नगर पंचायत चुनाव में बाइक रैली निकालकर भाजपा ने दिखाई ताकत

नगर पंचायत चुनाव में बाइक रैली निकालकर भाजपा ने दिखाई ताकत

अजीत कुमार 

बस्ती/कप्तानगंज।  नगर पंचायत कप्तानगंज से भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष पद के प्रत्याशी इंजीनियर वीरेंद्र कुमार मिश्र ने बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के साथ बाइक रैली निकालकर कप्तानगंज कस्बे में भाजपा के समर्थन में अपील की

इंजीनियर वीरेंद्र कुमार मिश्रा ने रैली के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी की ताकत का एवं क्षेत्र के लोगों के मिल रहे समर्थन का कस्बे के लोगों को अहसास कराया।

बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली के माध्यम से कस्बे के लोगों से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। निकाय चुनाव के प्रचार प्रसार का सिलसिला आज शाम 4:00 बजे के बाद बंद हो जाएगा जिसको लेकर सभी पार्टियां अपनी सक्रियता दिखाते हुए प्रचार प्रसार तेजी से कर रही हैं।

कप्तानगंज नगर पंचायत से पांच पार्टी के उम्मीदवार प्रमुख रूप से चुनाव लड़ रहे हैं जिसमें भारतीय जनता पार्टी से इंजीनियर वीरेंद्र कुमार में समाजवादी पार्टी से चंद्र प्रकाश चौधरी बहुजन समाज पार्टी से विनोद चौधरी कांग्रेस पार्टी से इंजीनियर चंद शेखर वर्मा एवं आजाद पार्टी से जमीर उल हसन उर्फ लल्ला चुनाव मैदान में है स्थानीय लोगों का मानना है कि कप्तानगंज नगर निकाय चुनाव की लड़ाई त्रिकोणीय हो गई है देखिए जनता किसके सिर पर ताज देती है।

आज शाम 4:00 बजे के बाद प्रचार-प्रसार का अभियान बंद हो जाएगा जिसको लेकर सभी पार्टी के पदाधिकारी एवं प्रत्याशी अपना प्रभाव दिखाने में जुटे हैं।

आज भारतीय जनता पार्टी कार्यालय से सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकालकर कस्बे के लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

कुछ देर बाद देखने को मिला कि बसपा और भाजपा की बाइक रैली आमने सामने हो गई और कप्तानगंज ब्लाक रोड पर जाम लग गया लेकिन दोनो प्रत्याशियों की बेहतर सूझ बूझ से दोनो समर्थको ने अपनी रैली किनारे करते हुए एक दूसरे को पास दिया और एक बेहतर समजस्य का परिचय दिया। जल्द ही ब्लाक रोड का जाम खतम हुआ किसी तरह की कोई यातायात संबंधी समस्या नही आई।

दोनो पार्टियों ने कस्बे के लोगों से अपील करते जनता से समर्थन मांगा।

धीरे से यातायात बहाल हो गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.