प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 9 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर कप्तानगंज ब्लॉक परिसर में बीजेपी जिलाध्यक्ष महेश शुक्ला की अध्यक्षता में आयोजित हुआ कार्यकर्ता सम्मेलन
(अरुण मिश्र)
कप्तानगंज। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 9 वर्ष पूर्ण होने पर कप्तानगंज विधानसभा के ब्लॉक परिसर कप्तानगंज में जिला अध्यक्ष महेश शुक्ला जी की अध्यक्षता में वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अथिति भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्री संजीव राय जी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन कर आगामी कार्यक्रम के बारे में चर्चा किया।
कार्यक्रम में को मुख्य अतिथि महोदय द्वारा भाजपा के पुराने कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर अभी से ही तैयारी शुरू करने के लिए कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया।
कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील सिंह जी, जिला उपाध्यक्ष प्रत्युष विक्रम सिंह,जिला महामंत्री रामचरन चौधरी जी , वरिष्ठ भाजपा नेता इंजीनियर वीरेंद्र कुमार मिश्रा जी ,मंडल अध्यक्ष मोहन मोदनवाल जी , पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश त्रिपाठी जी , ब्लॉक प्रमुख कप्तानगंज भोला निषाद जी , ब्लॉक प्रमुख गौर जटाशंकर शुक्ल जी ,
विधानसभा सह संयोजक ,रवि तिवारी जी ,शिवबहादुर मौर्य ,मनोज ओझा जी , गौरव त्रिपाठी जी , हरेंद्रदेव त्रिपाठी जी , दुर्गा चौधरी जी , विजयसेन त्रिपाठी पंकज जी, राम सजन चौधरी जी , राम वृक्ष निषाद जी, नागेंद्र सिंह सिंकु जी ,
राजेंद्र राजभर जी , विजय गुप्ता जी, अजय मोदनवाल जी ,मनोज सिंह जी , नवनीत त्रिपाठी जी ,बब्बू गुप्ता जी , आनंद गौड़ जी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।





