नगर थाने पर तैनात मुख्य आरक्षी अंशुल यादव चुने गए सर्वोत्तम बीट पुलिस ऑफिसर,ADG गोरखपुर जोन ने दिया प्रशस्ति पत्र

नगर थाने पर तैनात मुख्य आरक्षी अंशुल यादव चुने गए सर्वोत्तम बीट पुलिस ऑफिसर,ADG गोरखपुर जोन ने दिया प्रशस्ति पत्र

 बस्ती। अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन गोरखपुर श्री अखिल कुमार द्वारा कराए गए सर्वेक्षण में गोरखपुर जोन के 11 जनपदों में प्रत्येक जनपद के प्रत्येक थाने से बीट पुलिस ऑफिसर के कार्यों का सर्वेक्षण कराया गया जिसमें माह मई, 2023 में जनपद बस्ती के थाना नगर पर नियुक्त मुख्य आरक्षी अंशुल यादव को सर्वोत्तम बीट पुलिस ऑफिसर (BPO) चुना गया, जिन्हें श्रीमान् अपर पुलिस महानिदेशक, गोरखपुर जोन, गोरखपुर द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

आज दिनांक 22.06.2023 को पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री गोपाल कृष्ण चौधरी द्वारा उक्त मुख्य आरक्षी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उक्त मुख्य आरक्षी ने अपने बीट में निष्ठा व लगन से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए पुलिस की छवि को आम-जनमानस में बेहतर बनाया है। बस्ती पुलिस द्वारा इनके कार्यों की सराहना की जाती है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.