अघोषित विद्युत कटौती को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
आपको बता दें अघोषित विद्युत कटौती को लेकर गुरुवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया तथा ज्ञापन सौंपा। इस दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कहा बस्ती ही नही पूरे प्रदेश में बिजली की अघोषित कटौती हो रही है, जनता बिजली कटौती से त्राहिमाम कर रही है. पूरे प्रदेश में बिजली कटौती का संकट लोग झेल रहे हैं गर्मी की वजह से अस्पतालों में लोग भर्ती हो रहे है और मौतें हो रही है अकेले पूर्वांचल में सैकड़ों लोगों की मौतें हो चुकी है, अस्पतालों में भर्ती मरीज गर्मी से बेहाल होकर भाग रहे हैं और गर्मी के कारण तमाम बीमारियों का शिकार हो रहे हैं ज्ञापन के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने मांग की कि उत्तर प्रदेश में अघोषित विद्युत कटौती तत्काल बंद हो तथा गर्मी से जो लोग मरे हैं उनके परिवारजनों को उचित मुआवजा तथा सरकारी नौकरी दी जाए।

