शिक्षामित्र नें कुदाल से मारकर अपने ही पिता की कर दी निर्मम हत्या

शिक्षामित्र नें कुदाल से मारकर अपने ही पिता की कर दी निर्मम हत्या



यूपी,बस्ती। जिले के लालगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभनपार गांव मे पैसे के विवाद मे कलयुगी बेटे ने कुदल से ताबड़तोड़ वार कर पिता की हत्या कर दी। घटना की सूचना के बाद पहुंची लालगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दिया है।


लालगंज थाना क्षेत्र के शोभनपार गांव में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब शौच के लिए जा रहे 70 वर्षीय बुधिराम को उनके ही बड़े बेटे सुधीर कुमार ने कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दिया। मौके पर ही बुधिराम की मौत हो गई। सुधीर कुमार गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में बतौर शिक्षामित्र तैनात है।

जानकरी के मुताबिक सुधीर कुमार के छोटे भाई रणधीर की 9 वर्ष पहले मौत हो चुकी है। पिता बुधिराम अपने छोटे बेटे रणधीर के परिवार के साथ रहते हैं। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों बुधिराम ने अपने केसीसी से कुछ लोन निकाला था। बिजली के बिल जमा करने के साथ-साथ खेतों में लगे पेड़ को बेचने से भी रुपया मिला था। आशंका है कि इन्हीं रुपयो के बंटवारे की बात को लेकर सुधीर कुमार का अपने पिता बुधिराम से विवाद चल रहा था। नाराजगी इतनी अधिक बढ़ी कि सोमवार सुबह सुधीर कुमार ने अपने पिता की हत्या कर दी।

हालांकि घटना के बाद हर कोई स्तब्ध है कि आखिर चंद पैसों के लिए कोई बेटा अपने ही पिता की निर्मम हत्या कैसे कर सकता है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे एसपी गोपाल चौधरी, क्षेत्राधिकारी रुधौली प्रीति खरवार ने घटना का जायजा लिया। एसओ लालगंज बृजेंद्र पटेल ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दिया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.