बस्ती की डिजिटल लाइब्रेरी की पहल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सराहा

 बस्ती की डिजिटल लाइब्रेरी की पहल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सराहा

यूपी (बस्ती)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बस्ती जिले के गौरा में स्थित डिजिटल लाइब्रेरी के बारे में ट्वीट करते हुए कहा कि कहा कि उत्तर प्रदेश के बस्ती में डिजिटल लाइब्रेरी की पहल से प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए काफी लाभदायक है। यह बात प्रधानमंत्री मोदी ने बस्ती सांसद हरीश द्विवेदी के एक ट्वीट पर प्रतिक्रिया देकर कही है।


बस्ती सांसद हरीश द्विवेदी ने एक ट्वीट के जरिए डिजिटल लाइब्रेरी के बारे में ट्विटर पर लिखा था -  ग्रामीण और गरीब घरों से आने वाले होनहार छात्रों के लिए बस्ती में इंफ्रास्ट्रक्चर बनाना मेरी पहली प्राथमिकता थी, बच्चे शिकायत करते थे कि घर पर पढ़ाई का माहौल नहीं बन पाता,आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय डिजिटल लाइब्रेरी में 500 से अधिक बच्चे एक समय में लाभांवित हो रहे हैं,यहाँ NEET, JEE Mains, UPSC, SSC व अन्य छात्र भी सुविधा का लाभ ले रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने रीट्वीट कर कहा की यह शानदार पहल है। युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वालों के लिए बस्ती की यह डिजिटल लाइब्रेरी बहुत फायदेमंद साबित होने वाली है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.