बस्ती: प्रेस व्हील मल्टी क्रॉप सीड ड्रिल द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र बस्ती पर की गई धान की सीधी बुवाई

प्रेस व्हील मल्टी क्रॉप सीड ड्रिल द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र बस्ती पर की गई धान की सीधी बुवाई

बस्ती। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज, अयोध्या द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद्र बंजरिया बस्ती के प्रक्षेत्र पर धान की सीधी बुवाई प्रेस व्हील मल्टी क्रॉप सीड ड्रिल मशीन द्वारा किया गया है केंद्राध्यक्ष प्रो. एस. एन.सिंह ने अवगत कराया कि जनपद में पिछले वर्ष लगभग 500 हेक्टेयर क्षेत्रफल में कृषकों के द्वारा धान की सीधी बुवाई की गई थी। इस वर्ष उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद उपकार के महानिदेशक डॉ संजय सिंह के सहयोग से 1000 हेक्टेयर क्षेत्रफल में बुवाई का लक्ष्य रखा गया है । उन्होंने बताया कि धान की सीधी बुवाई करने से किसानों की लागत मूल्य में कमी आती है तथा श्रम कम लगता है खेत को पलेवा करके या सूखा खेत तैयार करके मशीन द्वारा धान की बुवाई करें । सीधी बुवाई वाले धान के खेत में खरपतवार लगने  की संभावना अधिक रहती है। इसके बचाव हेतु बुवाई के 24 घंटे के अंदर खेत में नमी की स्थिति में पेंडामैथिलीन 30 EC 1.33 लीटर अथवा पाराइजोसल्फ्यूरॉन इथाइल 10 WP 80 ग्राम प्रीएमरजेंस खरपतवारनाशी जमाव के पूर्व 200 लीटर पानी में घोल बनाकर स्प्रे करें । धान की बुवाई के 12 से 14 दिन पर पहली सिंचाई करें। इसके बाद विशपायरी बैग सोडियम 10 EC 100 मिली प्रति एकड़ खरपतवार नाशी का 15 से 18 दिन पर 200 लीटर पानी में घोल बनाकर स्प्रे करें। इस मशीन द्वारा पूसा नरेंद्र काला नमक-1 की बुवाई केंद्र के प्रक्षेत्र पर प्रदर्शन हेतु कराई गई हैं। जिसका परिणाम किसान भाई समय-समय पर भ्रमण करके देख सकते हैं ।धान की बुवाई डॉ डी.के. श्रीवास्तव डॉ . वी. बी. सिंह डॉ प्रेम शंकर  , हरिओम मिश्रा एवं प्रगतिशील कृषक राममूर्ति मिश्रा की उपस्थिति किया गया ।धान की सीधी बुवाई की तकनीकी जानकारी हेतु कृषि विज्ञान केंद्र बंजरिया बस्ती संपर्क करें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.