कप्तानगंज थाने पर आयोजित समाधान दिवस में पहुंचे मंडलायुक्त अखिलेश सिंह ने फरियादियों की सुनी समस्या

कप्तानगंज थाने पर आयोजित समाधान दिवस में पहुंचे मंडलायुक्त अखिलेश सिंह ने फरियादियों की सुनी समस्या


बस्ती। थाना समाधान दिवस के अवसर पर मंडलायुक्त बस्ती अखिलेश सिंह द्वारा कप्तानगंज थाने पर जनता की समस्या को सुना गया। इस दौरान कुल 09 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए,जिसमे 08  राजस्व विभाग के प्रार्थना पत्र  और 01 थाना कप्तानगंज पुलिस से सम्बंधित  प्राप्त रहे,  जिसको मंडलायुक्त द्वारा थानाध्यक्ष कप्तानगंज तथा राजस्व निरिक्षक को मामले को जल्द से जल्द मौके पर जा कर निस्तारण करने का आदेश दिया गया साथ ही मंडलायुक्त द्वारा फरियादीयों से वार्ता करते हुए उन्हें भरोसा दिलाया गया कि किसी प्रकार की कोई भी विवाद चाहे जमीन से संबंधित हो, घरेलू हिंसा से हो या महिला से संबंधित हो या किसी अन्य प्रकार का अपराध हो उसका समाधान मिल बैठकर कर ले। जहां पुलिस की आवश्यकता हो निडर पूर्वक मिले आपका पूरा सहयोग किया जाएगा, किसी  अपराधी द्वारा किसी प्रकार का कोई अपराध किया जाऐगा तो उसके ऊपर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.