सड़क किनारे खड़े वाहनों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 06 अंतर्जनपदीय अभियुक्त गिरफ्तार

सड़क किनारे खड़े वाहनों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 06 अंतर्जनपदीय अभियुक्त गिरफ्तार


पुलिस अधीक्षक बस्ती, श्री अभिनन्दन के आदेशानुसार जनपद बस्ती में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना छावनी पुलिस व स्वाट टीम बस्ती की संयुक्त टीम ने डीजल चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण किया। दिनांक 22.01.2025 को ग्राम पचवस नेशनल हाईवे अंडरपास के पास से 06 अंतर्जनपदीय अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से बरामद सामग्री:

1. कुल 1,350 लीटर डीजल।

2. एक कार स्विफ्ट डिजायर (UP-53-DR-5944)।

3. चोरी के उपकरण:

एक अदद पिलास।

दो अदद पेचकस।

एक अदद सलाई रिंच।

प्लास्टिक पाइप।

कीप।

30 लीटर के 03 गैलन डीजल भरा हुआ।

गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना छावनी पर मु0अ0सं0-24/2025 धारा 35(1), 317(2), 317(5) B.N.S. व 207 M.V. Act के तहत मुकदमा दर्ज कर अन्य वैधानिक कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:

1. अंकुर पाण्डेय (पुत्र सुरेश पाण्डेय, उम्र 24 वर्ष), निवासी मुस्तफाबाद, थाना अहिरौली, जनपद अम्बेडकर नगर।

2. प्रिंस वर्मा (पुत्र जिलाजीत वर्मा, उम्र 23 वर्ष), निवासी ग्राम गनेशपुर बेसौरा, थाना गोसाईगंज, जनपद अयोध्या।

3. मिंटू उर्फ दीवेन्द्र शेखर शर्मा (पुत्र राज कुमार शर्मा, उम्र 35 वर्ष), निवासी ग्राम भटपुरा, थाना भीटी, जनपद अम्बेडकर नगर।

4. भीम पाण्डेय (पुत्र शीतला पाण्डेय, उम्र 22 वर्ष), निवासी मुस्तफाबाद, थाना अहिरौली, जनपद अम्बेडकर नगर।

5. राकेश कुमार गुप्ता (पुत्र मखौड़ी गुप्ता, उम्र 40 वर्ष), निवासी ग्राम नगरा बदली, थाना छावनी, जनपद बस्ती।

6. अतुल पटेल (पुत्र रतीपाल पटेल, उम्र 24 वर्ष), निवासी ग्राम सारंगपुर बालिनवा, थाना अहिरौली, जनपद अम्बेडकर नगर।

गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास:

1. अंकुर पाण्डेय:

मु0अ0सं0-84/2020 (धारा 419, 420, 467, 468, 471 IPC) थाना अकबरपुर, जनपद अम्बेडकर नगर।

मु0अ0सं0-250/2022 (धारा 352, 411 IPC) थाना अहिरौली, जनपद अम्बेडकर नगर।

2. प्रिंस वर्मा:

मु0अ0सं0-154/2023 (धारा 308, 323, 325, 427, 506 IPC) थाना गोसाईगंज, जनपद अयोध्या।

3. भीम पाण्डेय:

मु0अ0सं0-203/2024 (धारा 305, 317(2), 331(4) B.N.S.) थाना भीटी, जनपद अम्बेडकर नगर।

गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम:

1. थानाध्यक्ष छावनी: भानू प्रताप सिंह।

2. प्रभारी स्वाट टीम: संतोष कुमार।

3. प्रभारी सर्विलांस सेल: शशिकांत।

4. अन्य पुलिसकर्मी:

उ0नि0 झारखण्डेय पाण्डेय, उ0नि0 रितेश कुमार सिंह।

हे0का0 सत्येंद्र सिंह, हे0का0 राघवेंद्र दूबे।

हे0का0 जितेन्द्र मौर्य, लवकुश कुमार सिंह।

हे0का0 अवनीश सिंह, हे0का0 पवन तिवारी।

कां0 मुकेश यादव, कां0 सुभेन्द्र तिवारी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.