मारपीट में गंभीर, लखनऊ से भी जवाब, पीड़िता को मरणासन्न स्थिति में एंबुलेंस से ले पहुंचे एसपी ऑफिस, लगाई न्याय की गुहार
मारपीट में गंभीर, लखनऊ से भी जवाब, पीड़िता को मरणासन्न स्थिति में एंबुलेंस से ले पहुंचे एसपी ऑफिस, लगाई न्याय की गुहार..
बस्ती (नगर)। जहां एक तरफ योगी सरकार लगातार न्याय और कानून की बात करती हैं। वही पीड़िता को न्याय दिलाने में थाना के पुलिस बेबस से नजर आते है। बस्ती में लगातार थानों के मुकाबले पीड़ित को एसपी ऑफिस का दरवाजा खटखटाना पड़ रहा है।
योगी सरकार का दावा है की समस्त जनपदों के उच्चाधिकारियों को सूचित कर थाने पर थाना दिवस कार्यक्रम के तहत ज्यादा से ज्यादा लोगो को थाने पर ही न्याय मिल जाए। लेकिन अगर बात यूपी बस्ती की बात करे तो कई ऐसे थाने हैं जहां उनको न्याय नहीं मिलता है न्याय के लिय फरियाद लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय का दरवाजा खट खाटना पड़ता है।
संक्षिप्त
जिले के नगर थाना क्षेत्र में एक ऐसा वाक्य सामने आ रहा है जहां पीड़िता को मार मार कर गंभीर कर दिया गया। जहां स्थानीय सीएचसी द्वारा जिला अस्पताल भेजा गया, जिला अस्पताल से रेफर कर मेडिकल कॉलेज लखनऊ आईसीयू जाना हुआ, लेकिन जब वहा से भी जवाब मिल गया। तो मरणासन्न स्थित में परिवार सहित एसपी ऑफिस पहुंच कर पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाएं।
पूरा मामला
जिले के नगर थाना क्षेत्र के मरहा ग्राम पंचायत के मनोज यादव स्व. छोटेलाल यादव का रास्ता को लेकर विवाद था। विवाद धीरे-धीरे बढ़ता गया। विवाद इतना बढ़ गया कि लाठी डंडों से मारपीट हो गया। मनोज यादव का आरोप है की रास्ते का विवाद विवेक यादव पुत्र अशोक आदि से था जिन्हो ने गली बलोच के साथ भाभी ज्ञानती देवी को मारने पीटने लगे। मारा पीटा के दोरान गंभीर हो गई। मौके पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले को गंभीर देखते हुए लखनऊ के लिए दिखा कर दिया गया। जहां हालत को गंभीर देखते हुए जवाब दे दिया गया जहां परिजनों पर पहाड़ टूट गया। बेबस परिवार ने मरणासन्न स्थिति में भाभी को एंबुलेंस से एसपी ऑफिस बस्ती लाया। जहा मामले में न्याय की गुहार लगाई।
