एक करोड़ आठ लाख बीस हजार की अवैध संपति जब्त

 टेरर फंडिंग के आरोपी हामिद की संपत्ति जब्त की कार्यवाही शुरू



एक करोड़ आठ लाख बीस हजार की अवैध संपति जब्त


यूपी,बस्ती। टेरर फंडिंग के आरोपी और अवैध सॉफ्टवेयर के जरिए करोड़ों रुपए की संपत्ति अर्जित करने वाले आरोपी हामिद के पिता और करीबियों के नाम पर दर्ज जमीन और मकान पर प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। एसडीएम हरैया के निर्देश पर गठित की गई टीम ने पहुंचकर कार्यवाही की।

प्रभारी निरीक्षक हरैया विनय कुमार पाठक और नायब तहसीलदार शौकत अली एवं नायब तहसीलदार कृष्ण मोहन यादव ने पूर्व में चिन्हित की गई अवैध रूप से अर्जित जमीन को 14a के तहत जब्तीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी। 

प्रभारी निरीक्षक हरैया के मुताबिक इसमें करीब 2 दिन का समय लगेगा टेरर फंडिंग और सॉफ्टवेयर के जरिए ई टिकटिंग के अवैध धंधे के साथ पूरे देश में अपना नेटवर्क बनाने वाला हामिद कप्तानगंज कस्बे का रहने वाला है। 

पुलिस के अनुसार आरोपी हामिद ने अवैध कमाई से अपनी पिता जमीरुल हसन पुत्र फखरुल हसन निवासी रमवापुर कला और कुछ रिश्तेदारों के नाम करोड़ों रुपए की संपत्ति खरीद कर खड़ी कर ली थी। इसी मामले की जांच डीजी रेलवे के निर्देश पर रेलवे पुलिस के अलावा सीबीआई सहित अन्य एजेंसियां कर रही है साथ ही हामिद की तलाशी में जुटी है।

अवैध तरीके से बनाई गई संपत्ति में बनकटा गांव के करीब 0.222 हेक्टेयर बैनामे की जमीन कीमत करीब 6 लाख रुपए एवं राम गढ़ उर्फ कठार जंगल में 0.1175 हेक्टेयर जमीन कीमत 1.5 लाख रुपए व उसी गांव में 0.8387 हेक्टेयर जमीन कीमत करीब 9 लाख एवं रमवापुर कला में 0.101 हेक्टेयर जमीन कीमत करीब 5 लाख सत्तर हजार एवं मनिकरपुर में 227.61 वर्ग मीटर कीमत करीब 7 लाख व रतास उर्फ कप्तानगंज में 0.1316 हेक्टेयर सहित अन्य जमीनों की कीमत 86 लाख रुपए एवं गांव में खरीदी गई जमीन की कीमत करीब 22 लाख 20 हजार रुपए की संपत्ति जप्त की गई है आंकड़े के मुताबिक एक करोड़ आठ लाख बीस हजार रुपए की संपत्ति जब्त की गई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.