राशन न मिलने से नाराज ग्रामीणों ने बस्ती स्थित जिला पूर्ति कार्यालय पर प्रदर्शन कर जिला पूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

 राशन न मिलने से नाराज ग्रामीणों ने बस्ती स्थित जिला पूर्ति कार्यालय पर प्रदर्शन कर जिला पूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन


 बस्ती। जिले के कुदरहा विकासखंड के पांउ ग्राम पंचायत के लगभग दो दर्जन ग्रामीण आज कोटेदार द्वारा राशन ना देने की शिकायत लेकर जिला पूर्ति कार्यालय पहुंचे तथा मामले की जिला पूर्ति अधिकारी से शिकायत की। ग्रामीणों ने कहा कि कोटेदार राघवेंद्र कुमार का आचरण व व्यवहार अच्छा नहीं है,जब हम राशन लेने गए तो कोटेदार द्वारा हमें बताया गया कि आप लोगों का राशन खत्म हो गया है। ग्रामीणों ने कहा कि सप्लाई इंस्पेक्टर से शिकायत  के बाद भी सप्लाई स्पेक्टर द्वारा कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई। वहीं इस मामले में आज जब जिला पूर्ति अधिकारी सत्यवीर सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि पूरा मामला राजनीतिक है ग्रामीणों की शिकायत पर कल पूर्ति निरीक्षक राशन बनवाने गए थे तो ग्रामीणों ने राजनीतिक आधार पर कहा कि हमें वहां से राशन नहीं लेना है अंत्योदय कार्ड धारक का पोर्टबिलटी से राशन मिलना संभव नहीं हो पा रहा है उनको वहां से राशन दिलवाया जाएगा। कोटे की नई दुकान का चयन हुआ है नए कोटेदार से ग्रामीण राशन लेने से मना कर रहे हैं उन्होंने कहा कि फिलहाल ग्रामीणों की शिकायत पर मामले की जांच कराकर कार्रवाई कराई जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.