ओवर रेटिंग को लेकर आबकारी टीम ने बस्ती शहर में शराब के कई दुकानों में की छापेमारी
बस्ती। शराब की ओवररेटिंग और अवैध बिक्री को लेकर आबकारी विभाग ने विशेष छापेमारी अभियान शुरू किया है। गुरुवार देर रात बस्ती शहर में कई दुकानों में जांच की गई। खामियां मिलने पर सेल्समैनों को कड़ी चेतावनी दी गयी। वही बातचीत के दौरान जिला आबकारी अधिकारी नवीन सिंह ने कहा कि कई टीमों द्वारा शराब की दुकानों पर छापेमारी की जा रही है उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा बीच-बीच में विशेष अभियान चलाकर छापेमारी की जाती है जिसके तहत यह कार्यवाही की जा रही है इसके साथ ही ओवर रेटिंग को लेकर उन्होंने कहा कि बीच-बीच में ओवर रेटिंग की शिकायत भी मिलती रहती है उन सब को ध्यान में रखकर यह विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

