आरसेटी बस्ती मे शुरू हुआ ब्यूटी पार्लर मैनेजमेंट का प्रशिक्षण

 आरसेटी बस्ती मे शुरू हुआ ब्यूटी पार्लर मैनेजमेंट का प्रशिक्षण

बस्ती। भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान बस्ती द्वारा तीस दिवसीय ब्यूटी पार्लर मैनेजमेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम का आरसेटी परिसर रामपुर,बस्ती में जिला अग्रणी बैंक भारतीय स्टेट बैंक में अधिकारी श्री आर एन मौर्या  जी  के द्वारा शुभारम्भ किया गया , प्रशिक्षण कार्यक्रम की अवधि दिनांक 14.06.2023 से 20.07.2023  तक होना सुनिश्चित है जिसमे 35 प्रशिक्षणार्थियों  का नामांकन किया गया है ,यह प्रशिक्षण पूर्ण रूप से निःशुल्क एवम आवासीय प्रशिक्षण  प्रदान किया जा रहा है। मौर्या जी  ने प्रशिक्षणार्थियों से कहा कि आप लोगो का स्वरोजगार शुरू कराने बैंक पूरी तरह से मदद करेगा , निदेशक श्री राजीव रंजन ने उपस्थित अतिथि एवम प्रशिक्षणार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि आप लोग प्रशिक्षण पूर्ण  कर आत्मनिर्भर बने । निदेशक महोदय ने यह भी बताया कि इस  वित्तीय वर्ष मे 29 प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से 725 लोगो को प्रशिक्षित किया जाना है जिसके  सापेक्ष 06 प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से 177 लोगो को प्रशिक्षित किया जा चुका है । इस अवसर पर आरसेटी के  संकाय सदस्य श्री  धीरज राय ने सभी   प्रशिक्षणार्थियों  को वित्तीय साक्षरता  एवं सामाजिक सुरक्षा बिमा योजना के बारे में बताया , इस मौके पर संकाय अखिलेश स्वरुप मिश्र  ,कार्यालय सहायक मंजय सिंह,आशीष त्रिपाठी,एवम प्रशिक्षनार्थी  उपस्थित रहे  ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.