एडी एकेडमी धरमूपुर में राष्ट्रीय प्रबंधक एकता मंच की बैठक हुई सम्पन्न, बैठक में जिले भर विद्यालयों के प्रबंधक हुए शामिल

एडी एकेडमी धरमूपुर में राष्ट्रीय प्रबंधक एकता मंच की बैठक हुई सम्पन्न, बैठक में जिले भर विद्यालयों के प्रबंधक हुए शामिल

विद्यालय के प्रबंधकों ने की बैठक, विद्यालय के भविष्य पर बनाई रणनीति


(आनन्दधर द्विवेदी)

बस्ती। जिले के दुबौलिया क्षेत्र में स्थित ए डी एकेडमी धर्मपुर में विद्यालय के प्रबंधक स्वेतांग शेखर सिंह द्वारा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के प्रबंधकों के साथ एक आवश्यक बैठक की गई

जिसमें क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं और छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य के लिए बेहतर पठन-पाठन कराने हेतु चर्चाएं की गई एवं क्षेत्र से आए हुए प्रबंधकों ने स्वेतांक शेखर सिंह को जिला अध्यक्ष पद पर चयनित किया एवं मीडिया प्रभारी के रूप में विनय पाठक का चयन हुआ।


एडी एकेडमी के डायरेक्टर स्वेतांk शेखर सिंह  ने क्षेत्र से आए हुए विभिन्न विद्यालयों के प्रबंधकों का आभार व्यक्त किया और उनसे कहा कि क्षेत्र में शिक्षा का विकास करना है और विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को उनके कर्तव्य के प्रति जागरूक करते हुए छात्रों के उज्जवल भविष्य का ख्याल रखते हुए अच्छे पठन-पाठन की आवश्यकता है जिससे आने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं में क्षेत्र के छात्र छात्राओं को सफलता मिले और जनपद का मान सम्मान बढे। 

बैठक में  प्रमोद कुमार ,कैलाश नाथ दुबे, नरेंद्र दत्त त्रिपाठी, डॉक्टर आलोक रंजन वर्मा, अशोक त्रिपाठी, रणविजय सिंह, सासाराम, अजय प्रताप, रणधीर सिंह, नागेंद्र दत्त तिवारी, हरिओम पाण्डेय,दिव्य प्रकाश, प्रमोद, विनय पाठक,धर्मेंद्र यादव,बीएन वर्मा,शैलेंद्र धर,महेंद्र प्रताप, दिनेश मिश्र सहित क्षेत्र के कई विद्यालयों के प्रबंधक मौजूद रहे। 


Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.