आगामी त्यौहार कावड़ यात्रा तथा बकरीद के दृष्टिगत पुलिस लाइन में पुलिस कर्मियों ने किया वलवा ड्रिल का पूर्वाभ्यास
बस्ती। पुलिस अधीक्षक बस्ती गोपाल कृष्ण चौधरी के निर्देश पर आज बस्ती जिले के रिजर्व पुलिस लाइन में क्षेत्राधिकारी सदर आलोक प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस बल ने आगामी त्यौहार बकरीद तथा कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने को लेकर बलवा ड्रिल का पूर्वाभ्यास किया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी सदर आलोक प्रसाद के मौजूदगी में बलवा ड्रिल का पूर्वाभ्यास कराया गया ताकी आवश्यकता पड़ने पर उपयोग किया जा सके। इस दौरान बड़ी संख्या में रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिस बल मौजूद रही।

