दुसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे 02 अभियुक्तों को कोतवाली पुलिस ने किया गया गिरफ्तार

दुसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे 02 अभियुक्तों को कोतवाली पुलिस ने किया गया गिरफ्तार


बस्ती। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्री शशांक शेखर राय के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा राजकीय कन्या इण्टर कालेज बस्ती से फर्जी परीक्षार्थी बनकर दूसरे परीक्षार्थी के स्थान पर परीक्षा देने वाले 02 अभियुक्तों 1. प्रकाश कुमार पुत्र मोहन प्रसाद निवासी ग्राम सिरसिया पोस्ट विहरी बनकटवा थाना सिकरा जिला पश्चिमी चम्पारण बिहार 2. मिथिलेश कुमार पुत्र दानीलाल ग्राम व पोस्ट परसा थाना झन्झारपुर जिला मधुवनी  बिहार को दिनांक 27.05.2023 को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 218/2023 धारा 419,420,467,468,471,120बी भा0द0वि0 बनाम 1. प्रकाश कुमार पुत्र मोहन प्रसाद निवासी ग्राम सिरसिया पोस्ट विहरी बनकटवा थाना सिकरा जिला पश्चिमी चम्पारण बिहार 2.  मिथिलेश कुमार पुत्र दानीलाल ग्राम व पोस्ट परसा थाना झन्झारपुर जिला मधुवनी  बिहार 3. अभ्यर्थी आशीष चतुर्वेदी अनुक्रमांक नम्बर 01232176 पुत्र आनन्द प्रकाश चतुर्वेदी 4. अभ्यर्थी सत्य प्रकाश गोड़ पुत्र शंकर गोड़ अनुक्रमांक संख्या 01320020 के पंजीकृत किय़ा गया ।  अभियुक्तगण के विरूद्ध  विधिक कार्यवाही करते हुए  नियमानुसार माननीय न्यायालय रवाना किया गया । 

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण 

1.  प्रकाश कुमार पुत्र मोहन प्रसाद निवासी ग्राम सिरसिया पोस्ट विहरी बनकटवा थाना सिकरा जिला पश्चिमी चम्पारण बिहार उम्र 29 वर्ष।

2.  मिथिलेश कुमार पुत्र दानीलाल ग्राम व पोस्ट परसा थाना झन्झारपुर जिला मधुवनी  बिहार  उम्र 32 वर्ष।

बरामदगी का विवरण

 1. 02 अदद प्रवेश पत्र  एक आधार कार्ड एक पैन कार्ड ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

1. श्री शशांक शेखर राय प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली जनपद बस्ती।

2. प्रभारी चौकी गांधीनगर उ0नि0 जितेन्द्र सिंह थाना कोतवाली जनपद बस्ती। 

3. हे0का0 अजीत कुमार थाना कोतवाली जनपद बस्ती।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.