कोतवाली पुलिस ने चोरी के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ किया गिरफ्तार
बस्ती। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली शशांक शेखर राय के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा दिनांक 27.06.2023 को समय करीब 19.30 बजे मु0अ0सं0 215/2023 धारा 379,411 आईपीसी थाना कोतवाली जनपद बस्ती से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त सूरज शर्मा पुत्र रमेश शर्मा निवासी श्रवणपुर पाण्डेय थाना दुबौलिया जनपद बस्ती उम्र करीब 21 वर्ष को जीआईसी स्कूल के पास से गिरफ्तार कर कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
1. सूरज शर्मा पुत्र रमेश शर्मा निवासी श्रवणपुर पाण्डेय थाना दुबौलिया जनपद बस्ती उम्र करीब 21 वर्ष।
बरामदगी का विवरण
1. मोटरसाईकिल सं0 UP51AH3023 अपाची सफेद रंग (चोरी की) ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1. उ0नि0 जितेन्द्र सिंह थाना कोतवाली जनपद बस्ती।
2. कां0 प्रकाश यादव, कां0 संजय कुमार, कां0 अभिषेक यादव थाना कोतवाली जनपद बस्ती।

