पौधारोपण करना एक पुनीत कार्य – सत्यदेव सिंह

 पौधारोपण करना एक पुनीत कार्य –  सत्यदेव सिंह


(आनन्दधर द्विवेदी)

बस्ती। सिंगहाराजा गांव में ग्राम प्रधान सत्यदेव सिंह के नेतृत में वृहद स्टार पर पौधरोपण किया गया है। इस दौरान सत्यदेव सिंह( प्रधान सिंगहाराजा) ने बातचीत के दौरान  कहा कि पौधरोपण करना पुनीत कार्य है। पर्यावरण का संरक्षण करना प्रत्येक मानव की जिम्मेदारी है।

 पौधरोपण करने के बाद संबोधित करते हुए श्री  सिंह ने कहा कि जिस प्रकार शरीर को पोषण के लिए भोजन की आवश्यकता होती है, ठीक उसी प्रकार पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए पेड़-पौधों की आवश्यकता है। पेड़-पौधे पर्यावरण की अशुद्धियों को दूर करते हैं और हमें शुद्ध प्राणदायिनी वायु देते हैं। इसकी निरंतरता बनाए रखने के लिए हमें अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने चाहिए।सभी आम जन को कम से कम 5 पौधे लगाना चाहिए, लगाने के बाद उनका संरक्षण करना सबसे महत्वपूर्ण होता है। सभी को फलदार पौधे व विलुप्त हो रहे पौधों को लगाना , मानव जीवन के लिए आवश्यक है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.