चन्द्रयान-03 की सफलता को लेकर समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग के प्रदेश सचिव रामकरन चौरसिया ने सराहा

 चन्द्रयान-03 की सफलता को लेकर समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग के प्रदेश सचिव रामकरन चौरसिया ने सराहा


(ज्ञानचन्द द्विवेदी)

कुदरहा। समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग के प्रदेश सचिव एवं भारतीय चौरसिया महासभा के प्रदेश महासचिव रामकरन चौरसिया ने कहा कि चन्द्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर शाम छः बजकर चार मिनट पर चन्द्रयान- 03 की साफ्ट लैंडिग कराने के साथ ही भारत ऐसा करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया जो चन्द्रमा पर अपना मिशन उतारने में कामयाब रहे।

उन्होने कहा कि हम सभी भारतीयों के लिए हर्ष का विषय है चंद्रमा की सतह पर भारतीय वैज्ञानिक बड़े ही सुलभता के साथ चंद्रयान-03 को लैंड करा दिया। भारत एक-एक दिन अपने उच्चतम ऊंचाई को प्राप्त कर रहा है जिसमें वैज्ञानिकों का अमूल्य सहयोग है। चंदयान 03 के सफलतापूर्वक चंद्रमा की सतह पर लैंड करने पर भारत के सभी अंतरिक्ष वैज्ञानिकों, देशवासियों को हार्दिक बधाई। अंतरिक्ष की दुनिया में भारत ने इतिहास रचा जो पूरे दुनिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। उन्होंने ने कहा कि चन्द्रयान- 03 के सफलता पर इसरो के वैज्ञानिको की दूरदर्शिता की सराहना करते हुए कहा कि भारत साउथ पोल पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है इसरो के इस शानदार सफलता के कारण आज भारत के प्रत्येक नागरिक का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.