हर्रैया में विश्व हिन्दू परिषद ने मनाया अखंड भारत संकल्प दिवस

हर्रैया में विश्व हिन्दू परिषद ने मनाया अखंड भारत संकल्प दिवस 


(आनंदधर द्विवेदी)
बस्ती। विश्व हिन्दू परिषद द्वारा हर्रैया स्थित जगदीश धर्मशाला में अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया गया। इस अवसर पर भारत माता तथा श्रीराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्ज्वलित कर मुख्य अतिथि विश्व हिन्दू परिषद के विभाग संगठन मंत्री विनय, विहिप के जिलाध्यक्ष तथा गोरक्ष प्रांत के अर्चक पूजक प्रमुख दिनेश मिश्र, विशिष्ट अतिथि रोहित त्रिपाठी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर दिनेश मिश्र ने कहा कि भारत को जो स्वतंत्रता 1947 में मिली वह अधूरी थी। भारत के टुकड़े कर मुसलमानों को पाकिस्तान मिला किंतु हिंदू समाज को अपने जान की कीमत देनी पड़ी। विभाजन की विभीषिका को भूलना संभव नहीं है। रोहित त्रिपाठी ने कहा कि हिंदू समाज को समय की चुनौती को स्वीकार कर संगठित शक्ति अर्जित करनी चाहिए। मुख्य अतिथि विनय ने कहा कि अखंड भारत से अफगानिस्तान, बंगलादेश, पाकिस्तान, तिब्बत आदि अलग हुए हैं। मुहम्मद अली जिन्ना के मुस्लिम समाज को पाकिस्तान मिला किंतु भारत के हिंदुओं को हिन्दू राष्ट्र नहीं मिला। भारत विभाजन की विभीषिका से हिंदू समाज ने लाखों हिंदुओं को खोया है। आज भी भारत में अनेक मुस्लिम बाहुल्य स्थानों पर हिंदू समाज असुरक्षित है। भारत में जिहादियों द्वारा अलगाव वाद भारत की एकता अखंडता के लिए खतरा उत्पन्न किया जा रहा है। हिंदू शोभा यात्रा पर पत्थर बाजी, गोली बारी, बमबारी, पेट्रोल बम  फेका जा रहा है। भारत में 20 करोड़ से अधिक मुस्लिम समाज को अल्पसंख्यक के नाम पर विशेषाधिकार दिया जा रहा है। भारत धर्मनिरपेक्ष है फिर भी अल्पसंख्यक मंत्रालय, वक्फ बोर्ड आदि विभेद कारी कानून क्यों है। हिंदू समाज को भारत में प्राथमिकता मिले। संगठित हिन्दू शक्ति के द्वारा ही भारत की एकता अखंडता की रक्षा की जा सकती है। कार्यक्रम का समापन भारती शुक्ला द्वारा राष्ट्रीय गीत बंदे मातरम के गायन से हुआ।

 इस अवसर पर कविता त्रिपाठी,  राजेश द्विवेदी, सुभाष तिवारी, मधुर नारायण शुक्ल, सर्वेश श्रीवास्तव, अतुल शर्मा, कुंदन कसौधन, संतोष, सुषमा तिवारी, कौशिल्या, कुसुम सोनी सहित बड़ी संख्या में नगर वासी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.