सरकारी, गैर सरकारी संस्थानों में चल रहे 15 वर्ष से अधिक अवधि के वाहन का रजिस्ट्रेशन स्वत: समाप्त-डीएम

सरकारी, गैर सरकारी संस्थानों में चल रहे 15 वर्ष से अधिक अवधि के वाहन का रजिस्ट्रेशन स्वत: समाप्त, संचालित हो रहे वाहनों की जिम्मेदारी कार्यालयाध्यक्ष की-डीएम

 बस्ती। सरकारी, गैर सरकारी संस्थानों में चल रहे 15 वर्ष से अधिक अवधि के वाहन का रजिस्ट्रेशन स्वत: समाप्त हो गया है। उक्त जानकारी जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने दी है। कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने वाहन का रजिस्ट्रेशन परिवहन विभाग के पोर्टल पर जांच कर लें। इस संबंध में शासन द्वारा दिए गए निर्देश का अनुपालन करें। जांच में रजिस्ट्रेशन समाप्त होने के बाद संचालित हो रहे वाहन की जिम्मेदारी कार्यालयाध्यक्ष की होगी।

                          

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.