यूपी: 7 आईएएस अफसरों का हुआ ताबदला, मुख्यमंत्री की बैठक के बाद बदले गए कई जिलों के डीएम
उत्तर प्रदेश। गत दिवस यूपी के सभी जिलों के जिलाधिकारी समेत अन्य बड़े अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान योगी आदित्यनाथ की सख्ती देखने को मिली। जिसका नतीजा यह रहा कि बैठक के दूसरे दिन यूपी के 4 जिलों के जिलाधिकारी व तीन अन्य अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। शासन स्तर पर रविवार को प्रदेश के 7 आईएएस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी हुआ है। आदेश के अनुसार, प्रतापगढ़ फतेहपुर, रायबरेली, कासगंज, प्रतापगढ़ के जिलाधिकारियों की बदली हुई है। आदेश के अनुसार, रायबरेली जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव को निदेशक भूतत्व एवम् खनिकर्म उत्तर प्रदेश बनाया गया है, कासगंज की जिलाधिकारी हर्षिता माथुर को जिलाधिकारी रायबरेली बनाया गया है तथा संयुक्त राज्य निर्वाचन आयुक्त सुधा वर्मा को जिलाधिकारी कासगंज बनाया गया है। जिलाधिकारी प्रतापगढ़ प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव को प्रतीक्षारत कर दिया गया है, सिद्धार्थनगर के जिलाधिकारी संजीव रंजन को जिलाधिकारी प्रतापगढ़ बनाया गया है। मुख्य कार्यपालक अधिकारी गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण पवन अग्रवाल को जिलाधियारी सिद्धार्थनगर बनाया गया है तथा संभागीय खाद्य नियंत्रक गोरखपुर अनुज मालिक को मुख्य कार्यपालक अधिकारी गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण गोरखपुर बनाया गया है।

